लखनऊ, अप्रैल 9 -- मलिहाबाद, संवाददाता। मलिहाबाद के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों जंगली बंदरों ने तांडव मचा रखा है। क्षेत्र के केवलहार, घोला और दुलारमऊ गांवों में बंदरों के झुंड ने न सिर्फ घरेलू उपकरणों को नुकसान पहुँचाया है, बल्कि ग्रामीणों पर जानलेवा हमले भी शुरू कर दिए हैं। बंदरों के इस आतंक से इलाके में दहशत का माहौल है और लोग अपने ही घरों की छतों पर जाने से कतरा रहे हैं। स्थानीय निवासी जहीर खाँ ने बताया कि यह इलाका तीन तरफ से घने बागों और जंगलों से घिरा हुआ है, जिसका फायदा उठाकर करीब 100 बंदरों का एक झुंड रिहायशी इलाकों में डेरा डाले हुए है। भूख से बेहाल ये बंदर सुबह से शाम तक घरों की छतों, दुकानों और फलों के ठेलों पर धावा बोलते हैं। खाने-पीने का सामान छीनने के साथ-साथ ये बंदर घरों में रखी पानी की टंकियों और डिश एंटीना की छतरियों को भी ...