मलिया पुल में दिखी दरार, डीएम ने पुल निर्माण निगम के इंजीनियरों संग किया निरीक्षण
लखीसराय, मई 10 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। जिले के चानन प्रखंड स्थित मलिया गांव के पास बने पुल का रविवार को जिला प्रशासन ने गंभीरता से निरीक्षण किया। हाल ही में भागलपुर के विक्रमशीला पुल के हिस्से टूटने की घटना के बाद प्रशासन जिले के पुलों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड में काम कर रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने डीडीसी समेत कई अधिकारियों और पुल निर्माण निगम विभाग के इंजीनियरों के साथ मलिया पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। यह पुल चानन प्रखंड के ग्रामीण इलाकों को जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग पर तेतरहट के पास जोड़ता है और स्थानीय लोगों के लिए आवागमन का महत्वपूर्ण साधन है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन एवं ग्रामीण इस पुल का उपयोग करते हैं। ऐसे में पुल में कुछ जगह दरार जैसी स्थिति दिखाई देने की सूचना प्रशासन को मिली थी, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.