लखीसराय, मई 16 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। चानन प्रखंड के मलिया पुल पर बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा शुक्रवार की देर शाम हाईगेज लगाया गया, लेकिन यह व्यवस्था पहली ही रात सवालों के घेरे में आ गई। देर रात किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हाईगेज टूट गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और पुल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। बता दें कि 12 मई को डीएम के निरीक्षण में मलिया पुल में दरार की जानकारी मिली उसके बाद से सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से पुल पर बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई। पुल के दोनों ओर की सड़क भी काफी खराब हो चुकी है, जिससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। भारी वाहनों के लगातार आवागमन से पुल की स्थिति और खराब हो रही थी। इसी को देखते हुए प्रशासन ने बड़े वाहनों क...