लखीसराय, मई 14 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। जिले के चानन प्रखंड स्थित मलिया गांव के पास बने पुल का रविवार को जिला प्रशासन ने गंभीरता से निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने डीडीसी समेत कई अधिकारियों और पुल निर्माण निगम विभाग के इंजीनियर आदि मौजूद थे। यह पुल चानन प्रखंड के ग्रामीण इलाकों को जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग पर तेतरहट के पास जोड़ता है और स्थानीय लोगों के लिए आवागमन का महत्वपूर्ण साधन है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन एवं ग्रामीण इस पुल का उपयोग करते हैं। यह भी पढ़ें- बांका: जेठौर पुल बंद, पुराने कुंडा पुल से गुजरेंगे भारी वाहनपुल की संरचना की जांच निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पुल के पिलर, स्लैब और किनारों की बारीकी से जांच की। पुल निर्माण निगम के इंजीनियरों ने तकनीकी रूप से संरचना का आकलन ...