दरभंगा, अप्रैल 3 -- बेनीपुर। बहेड़ा थाना क्षेत्र के मलिया चौक दाथ के पास गुरुवार की देर शाम एक ही स्थान के आसपास दो सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजने में जुटी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बालू डिपो पर वाहन चालक बालू लदे ट्रक को आगे-पीछे कर रहा था। इसी दौरान ट्रक एक बाइक सवार पर चढ़ गया। बताया जाता है कि दाथ नूरी टोला के रामाधीन सहनी के 20 वर्षीय पुत्र सुरेश सहनी ने ट्रक के नीचे कुचलने से घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।दूसरी दुर्घटना मलिया चौक के पास होने की जानकारी मिली है। इसमें भी एक व्यक्ति की मौत होने की जानकारी मिली है। उसकी पहचान अलीनगर प्रखंड के जौघट्टा निवासी छेदी सहनी के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। इन हादसों के विरोध में आक्रोशित लोगों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.