प्रयागराज, फरवरी 26 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। हरे राम सेवा संस्थान और सीएमपी डिग्री कॉलेज की हेल्पेज समिति ने मलीन बस्ती में होली से पूर्व सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। अध्यक्ष अनंत सिंह के नेतृत्व में बच्चों को खाद्य सामग्री, वस्त्र व स्टेशनरी वितरित की गई, वहीं महिलाओं और दिव्यांगजनों को आवश्यक सामग्री दी गई। स्वयंसेवकों ने रंगोत्सव के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...