प्रयागराज, जनवरी 6 -- प्रयागराज। शहर की मलिन बस्तियों में सघन स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। शहरों की सफाई फिर सुबह पांच बजे से शुरू होगी। जरूरत पड़ने पर मुख्य मार्ग और गलियों की सुबह और शाम सफाई की जाएगी। प्रमुख सचिव नगर विकास पी गुरु प्रसाद ने प्रयागराज समेत प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों को यह आदेश जारी किया है। मलिन बस्तियों में सफाई के साथ ब्लीचिंग पाउडर, मैलाथियान चूना आदि का भी छिड़काव करना होगा। बीते शनिवार को जारी आदेश में प्रमुख सचिव ने सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों की नियमित सफाई के साथ जलभराव वाले इलाकों मं एंटीलार्वा का छिड़काव और फॉगिंग करने का भी निर्देश दिया है। शहरी क्षेत्र में सुबह पांच बजे से सफाई का निर्देश पहले भी जारी किया गया था। नगर विकास विभाग इसकी ऑनलाइन मॉनीटरिंग करता था। निगरानी बंद होने के ...