मलिन बस्तियों में कैसे जीते हैं लोग, नगर निगम ने कभी नहीं ली सुध
गया, जून 24 -- गया नगर निगम क्षेत्र के 53 वार्ड हैं। इनमें से कई मलिन बस्तियों की स्थिति आज भी चिंता का विषय बनी हुई है। नगर निगम के रिकॉर्ड के अनुसार शहर में 42 स्लम बस्तियां चिन्हित हैं, जबकि स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का मानना है कि विभिन्न वार्डों में ऐसी बस्तियों की संख्या करीब एक सौ के आसपास है। इन बस्तियों में रहने वाले लोगों का जीवन दुखों में गुजर रहा है और झुग्गियों की संख्या बढ़ रही है। इसको लेकर नगर निगम की ओर से अब तक कोई समग्र अध्ययन नहीं कराया गया है। स्लम बस्ती के घरों और लोगों की संख्या का हुआ था आकलन
स्लम बस्ती के लोग परेशानियों से घिरे हैं नगर निगम स्थापना शाखा के प्रधान सहायक सुरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि फरवरी 2026 में नगर निगम की ओर से स्लम बस्तियों में रहने वाली आबादी और मकानों की संख्या का अध्ययन कराया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.