पीलीभीत, अप्रैल 10 -- कलीनगर। तहसील क्षेत्र के नौजलिया में बंगाली समाज के लोगों ने सरकार से मालिकाना हक मिलने पर जश्न मनाया। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल मंत्री बृजेन्द्र मजूमदार, संजीत मंडल, विद्युत मंडल, किशोर, ठाकुरदास, राजुनाथ मिस्त्री, जोगेश मंडल, पुन्नो राय, संतोष सरदार, मुकुल, सुब्रत आदि मौजूद रहे। लंबे समय से की जा रही मालिकाना हक की मांग पूरी होने पर समाज के लोगों में उत्साह है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...