हाजीपुर, मई 17 -- राघोपुर थाना क्षेत्र के मलिकपुर पंचायत में शुक्रवार की रात्रि 8 बजे में बाइक से चोट लगने पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। यह भी पढ़ें- शादी समारोह में फोटो खींचने को लेकर बवाल, दूल्हा समेत कई घायल- पेज 5 लीडमारपीट का कारण मारपीट में दोनों तरफ से ईंट, रोड़ा, लाठी, डंडा, लोहे की रॉड से एक दूसरे पर प्रहार किया गया। इस मारपीट में प्रथम पक्ष से चार एवं द्वितीय पक्ष से तीन समेत 7 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल को परिजनों ने इलाज करने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर फतेहपुर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने सभी को प्राथमिक उपचार कर छुट्टी कर दिया।घायल व्यक्तियों की पहचान प्रथम पक्ष से टुना दास, रोहित कुमार, अमरजीत कुमार, विजय दास द्वितीय पक्ष से राजबल्लम दास, बुलकन दास, सीता देवी सभी मलिकपुर निवासी घायल है। व...