बिहारशरीफ, फरवरी 15 -- करायपरसुराय, निज संवाददाता। प्रखंड के मलिकपुर गांव में पांच दिवसीय नव चंडी यज्ञ व ग्राम देवी परिवार प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले रविवार को 101 महिलाओं व कुंवारी कन्याओं ने शोभा यात्रा निकाली। माथे पर जल भरा कलश रखकर क्षेत्र का भ्रमण किया। त्रिवेणी घाट से निकली यात्रा दनियावां, शाहजहांपुर, डियावां, करायपरसुराय होते हुए मलिकपुर गांव के देवी मंदिर पहुंची। प्रह्लाद कुमार पांडेय ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से गांव में सुख-शांति और समृद्धि के लिए यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.