दरभंगा, मई 5 -- विजय कुमार ठाकुर,जाले। थानाक्षेत्र के मलिकपुर गांव के नरेश सहनी के पुत्र सूरज कुमार ने अपने ही गांव के मिंटू कुमार यादव, सतीश कुमार यादव, मनीष कुमार यादव,अनिल यादव, अजीत कुमार यादव सहित 9 ज्ञात एवं कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध गाली गलौज एवं मारपीट से संबंधित एक एफआईआर स्थानीय थाना में दर्ज करवाई है। एफआईआर में कहा गया है कि अप्रैल को उसकी शादी के क्रम में वे अपने परिजनों के साथ डीजे बाजा बजवाते ब्रह्मस्थान में पूजन के लिए जा रहे थे। इस दौरान उक्त आरोपियों ने महिलाओं के समूह में घुसकर अश्लील हरकतें करने लगे। इसका विरोध किए जाने पर वे लोग मारपीट पर उतारू हो गए। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न व मारपीट के मामले में सात पर मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.