मलिकपुर झाल के पास 36 घंटे बाद मिला डूबे युवक का शव
कन्नौज, सितम्बर 7 -- सौरिख, संवाददाता। खड़िनी क्षेत्र में शनिवार देर शाम नहर में डूबे युवक की तलाश का अंत सोमवार सुबह दर्दनाक तरीके से हुआ। 19 वर्षीय शनि कुमार उर्फ करिया का शव करीब 36 घंटे बाद मलिकपुर झाल के पास पानी में उतराता हुआ मिला। शव मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि मुनेश कुमार बाल्मीकि का पुत्र शनि कुमार शनिवार देर शाम करीब 8 बजे नहर किनारे गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में समा गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उफनती नहर ने कुछ ही पलों में युवक को अपनी गिरफ्त में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने रात से ही सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था। परिजन भी पूरी रात और अगले दिन तक नहर किनारे टकटकी लगाए बेटे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.