सीतामढ़ी, नवम्बर 28 -- सुरसंड। मलाही गांव में शुक्रवार की शाम अचानक लगी आग से दो सहोदर भाइयों का घर जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या पांच के इदरीश अंसारी के पुत्र गफार अंसारी और सत्तार अंसारी के मकानों में शार्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते सबकुछ राख कर दिया। अगलगी की इस घटना में घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, फर्नीचर, नकद व जेवरात सहित लगभग तीन लाख रुपये मूल्य की संपत्ति पूरी तरह नष्ट हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मुखिया सह मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र प्रसाद ठाकुर ने फायरब्रिगेड के लिये स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस के साथ अग्निशमन दल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक आग को बुझाया जाता, तब तक दोनों परिवारों का घर और उसमें रखा पूरा सामान जल चुका था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.