मलासी वॉच टावर हाथियों ने गिराया, जान बचा कर भागे वन कर्मी
पीलीभीत, जून 24 -- पीलीभीत। नेपाल से आए हाथियों ने महोफ माला के बाद अब मलासी वाच टावर पर धावा सा बोल कर इसे क्षतिग्रस्त कर दिया। वन कर्मियों ने हाथियों के रौद्र रूप को देख कर वहां से भागना ही मुनासिब समझा। जानकारी टाइगर रिजर्व प्रशासन को दी गई है। इसके बाद चौकसी बढ़ा दी गई है। पिछले दिनों हाथियों के आने से भेला मार्ग को जंगल सफारी के लिए बंद कर दिया गया था। इसके बाद हाथियों ने अपना डेरा दूसरी तरफ डाल दिया। सोमवार की रात में दोनों ही नर और मादा हाथी अपनी लोकेशन को बदल कर मलासी टावर की तरफ पहुंच गए। जहां पर हाथियों की चिंघाड़ को सुन कर दो वन वाचर पहले से ही सतर्कत हो गए। जैसे ही हाथी मौके पर पहुंचे तो यहां हाथियों ने मलासी वाच टावर को हिलाना शुरू कर दिया। इसके बाद तो जैसे खलबली मच गई। दोनों ही रात्रिगश्त कर रहे वन कर्मी टावर के पिछले हिस्से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.