कानपुर, अप्रैल 1 -- मूसानगर,संवादददाता। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मलासा गांव के जंगल में बुधवार दोपहर में अचानक आग लग गई। इससे भड़की आग ने पास में स्थित दो किसानों के खेतों में खड़ी अरहर की फसल को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच आग की चपेट में आकर दोनों किसानों की पांच बीघा अरहर की फसल के साथ जंगल में बड़ी संख्या में पेड़ पौधे भी जलकर नष्ट हो गए। मलासा के पास जंगल में बुधवार को संदिग्ध हालात में आग लग गई। तेज हवा के साथ भड़की आग ने जंगल के पास स्थित मलासा गांव के गोकरन सिंह और शिव करन के खेतों में खडी अरहर की फसल को भी अपनी चपेट में ले लिया। लपटें उठने पर हुई जानकारी के बाद ग्रामीणों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना देकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलने...