मलावन में कल निकाली जाएगी बाबा साहब की शोभायात्रा
एटा, अप्रैल 27 -- ब्लॉक क्षेत्र गांव मलावन में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की शोभायात्रा उनके 135 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 29 अप्रैल दिन बुधवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ निकाली जाएगी। सोमवार को समिति अध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह बताया कि बाबा साहब की शोभायात्रा आकर्षक झांकियों एवं बैंड बाजों के साथ निकाली जाएगी। यह यात्रा आंबेडकर पार्क से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए नगर भृमण करते हुए पुन: आंबेडकर पार्क पहुंच संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा में सभी जाति धर्म समाज के लोग सहभागिता करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.