मलारी से 3 किलोमीटर पहले बंद हुआ मार्ग
देहरादून, मई 1 -- गोपेश्वर। भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे पर मलारी से करीब 3 किलोमीटर पहले शुक्रवार को अचानक एक विशाल पहाड़ी दरक गई, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। पहाड़ से गिरे मलबे और भारी बोल्डरों के कारण सड़क का बड़ा हिस्सा अवरुद्ध हो गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए सीमा सड़क संगठन की टीम भारी मशीनों के साथ मौके पर पहुंच गई और मार्ग बहाली का कार्य शुरू कर दिया गया है। बीआरओ के मेजर विवेक सोनी ने बताया कि मलबे को हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.