जहानाबाद, मार्च 22 -- मखदुमपुर,निज संवाददाता। प्रखंड के मलाठी स्थित मनरेगा भवन में बिहार दिवस के अवसर पर सिलाई प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन मुखिया धीरज कुमार ने किया। इसके अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को सिलाई का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है ताकि वे गांव में रहते हुए भी आजीविका चला सके। गांव की जो बच्चियों पढ़ाई कर रही हैं वह लोग भी फुर्सत के समय जाकर प्रशिक्षण ले सकेंगी। ताकि पढ़ाई के बाद बेरोजगारी का सामना न करना पड़े। प्रशिक्षण शिविर मुखिया के निजी कोष से शुरू किया गया है जिसका पूरा खर्च स्थानीय मुखिया अधिराज कुमार वहन करेंगे। इस मौके पर पंचायत सचिव अभिषेक कुमार, वार्ड सदस्य एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...