इटावा औरैया, अप्रैल 8 -- जसवंतनगर। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर मलाजनी मोड़ के पास सर्विस रोड पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुल निर्माण कार्य के चलते मुख्य मार्ग बंद है और यातायात संकरी सर्विस रोड से संचालित हो रहा है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों में लक्ष्मी नारायण, अवधेश, रामकिशन, आलोक, राहुल व मुन्ना ने बताया कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कुलदीप कुमार शाक्य ने भी कई बार शिकायत की है। उन्होंने एनएचएआई हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने जल्द बैरिकेडिंग और संकेतक लगाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...