मलाजनी में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा का हुआ उद्घाटन
इटावा औरैया, मई 12 -- जसवंतनगर। क्षेत्र के मलजनी स्थित नवस्थापित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा का मंगलवार को सीडीओ अजय कुमार गौतम ने फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री युवा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को चेक भी वितरित किए गए। सीडीओ अजय कुमार गौतम ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैंक शाखा खुलने से क्षेत्रीय लोगों को बैंकिंग सेवाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक खाते खुलवाने तथा बैंक की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री युवा कल्याण योजना के अंतर्गत पांच लाभार्थियों को रोजगार के लिए पांच-पांच लाख रुपये के चेक वितरित किए गए। इनमें विकास बाबू, विमल चंद, नीरज निवासी राजमऊ तथा रचना निवासी नगला हाटी शामिल रहीं। इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक अमित प्रकाश, मुख्य प्रबंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.