इटावा औरैया, अप्रैल 4 -- जसवंतनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलाजनी के समीप निर्माणाधीन अंडरपास और फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड पर शुक्रवार को एक 16 चक्का ट्रेलर खराब हो गया, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। बताया गया कि ट्रेलर का इंजन और ब्रेक जाम हो जाने के कारण वह बीच सड़क पर ही खड़ा हो गया। इससे गुजरने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात बाधित हो गया। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी और शुभम वर्मा ने तत्काल स्थिति को संभालते हुए एनएचएआई के इंसीडेंट मैनेजर सुनीत चौहान को सूचना दी।सूचना पर कुछ ही देर में हाईवे की टीम जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने खराब ट्रेलर को सड़क से हटाकर किनारे खड़ा कराया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

हिंदी हिन्दुस्ता...