फरीदाबाद, जून 19 -- पलवल अजित कुमार। मलाई गांव में एक परिवार पर हुए जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की गुरुवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना में दो महिलाओं समेत सात लोग घायल हुए थे। युवक की मौत के बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़कर जांच तेज कर दी है। पीड़ित अब्दुल हन्नान की शिकायत के अनुसार 12 जून की शाम उनकी पुत्रवधू मेमूना खेत पर लकड़ी लेने गई थी। वहां गांव के ही एक युवक ने उसके साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की। इसकी जानकारी मिलने पर परिवार की ओर से शिकायत करने जाने के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि उसी शाम कई लोग लाठी-डंडों, लोहे के सरियों, फरसा और कुल्हाड़ी लेकर पीड़ित के घर पहुंच गए। हमलावरों ने परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया, जिससे नोमान, मुबारिक, साहिना, मुन्फीदा, अजरु सहित कई लोग गंभीर र...