नई दिल्ली, जुलाई 31 -- घर पर बना मक्खन सिर्फ फ्रेश ही नहीं होता, बल्कि खाने में भी ज्यादा स्वादिष्ट और मलाईदार होता है। कोई डिश बनानी हो या पराठे, ब्रेड पर लगाकर खाना हो, घर पर बने मक्खन की बात ही कुछ और है। आमतौर पर मलाई से बटर निकाला जाता है। कई दिनों तक मलाई इकट्ठा करो, फिर जा कर ताजा मक्खन निकलता है। इसी झंझट की वजह से लोग घर पर मक्खन निकालना पसंद नहीं करते। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दही से भी मक्खन निकाला जा सकता है? जी हां, अगर आपके घर दही रखी है, तो फ्रेश मक्खन बनाकर तैयार कर सकते हैं। बहुत ही आसानी से बटर बन जाता है और ये ज्यादा पौष्टिक भी होता है। बाजार से हाई फैट दही ला कर भी आप ताजा मक्खन बना सकते हैं, जिससे घी भी निकाला जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे -दही से निकालें गाढ़ा और मलाईदार मक्खन दही से मक्खन बनाना आसान भी है और ये ज...