देवघर, अप्रैल 1 -- देवघर, प्रतिनिधि मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत मलहरा पंचायत के आमगाछी-सिंगारडीह तारगाछ मोड़ स्थित यात्री शेड में शराबियों और असामाजिक तत्वों के जमावड़े से ग्रामीणों में आक्रोश है। इस संबंध में ग्रामवासियों व पंचायत प्रतिनिधियों ने रिखिया थानेदार को आवेदन देकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। बताया गया है कि उक्त स्थान पर बस स्टैंड और पास के शिव-पार्वती मंदिर के पास यात्री शेड है। उक्त स्थान के आसपास प्रतिदिन शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। ये लोग आए दिन उत्पात मचाते हैं, जिससे महिलाओं, बच्चों और यात्रियों में भय का माहौल बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि यह स्थान आमलोगों के आवागमन का प्रमुख केंद्र है, लेकिन असामाजिक गतिविधियों के कारण लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। आवेदन के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 को एक दंडी बाबा की मोबाइल फो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.