कटिहार, अप्रैल 6 -- समेली,एक संवाददाता यूथ पावर स्वयंसेवी संगठन एवं मेरा युवा भारत, कटिहार के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूथ पावर अध्यक्ष हरिप्रसाद मंडल ने की। इस स्वच्छता जागरूकता अभियान में यूथ पावर, स्वयंसेवी संगठन के कार्यकर्ताओं सहित दर्जनों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे मेरा युवा भारत, कटिहार के जिला सलाहकार समिति सदस्य सह यूथ पावर अध्यक्ष हरिप्रसाद मंडल ने बताया कि पंचायत क्षेत्र में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है।अभियान की शुरुआत में उपस्थित युवाओं, महिला मंडल की सदस्याओं एवं अन्य कार्यकर्ताओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इसके पश्चात भरेली स्थित यूथ पावर कार्यालय व राम मंदिर परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्र...