औरंगाबाद, मई 24 -- गोह, संवाद सूत्र। गोह प्रखंड के मलहद ग्राम पंचायत मुख्यालय में अंजनी भारद्वाज के नेतृत्व में किसानों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दर्जनों किसानों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उन्नत खेती को बढ़ावा देने में कृषि यंत्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर रिजनल मैनेजर मनोज गर्ग, पूर्व पैक्स अध्यक्ष अंजनी शर्मा, दधपी पैक्स अध्यक्ष सतीश शर्मा, संजय शर्मा, जोनल मैनेजर आदित्य कुमार, शशिभूषण यादव, अनुपम आशीष सहित कई किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान तीन किसानों को लॉटरी के माध्यम से विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...