फतेहपुर, मई 4 -- मलवां। ब्लाक के सभागार में सोमवार को क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक आयोजित हुई। जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किए। सदन में सभी प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बाद में सर्व सम्मति से करीब तीन करोड़ की लागत से विकास कार्य कराने के लिए प्रस्तावों को पारित कर दिया गया। ब्लाक प्रमुख शशि सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी रहे। अन्य अतिथियों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों के बीच सदन की कार्यवाही शुरू की गई। सदस्यों द्वारा दिए गए प्रस्तावों में चर्चा करते हुए खरंजा, इंटरलॉकिंग, सीसी रोड, जल संबंधी, नाली नाला इत्यादि के निर्माण कराने के लिए प्रस्तावों को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। इस मौके पर रमनजीत सिंह डॉ. नरेंद्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.