पलामू, अप्रैल 1 -- विश्रामपुर। उंटारी रोड प्रखंड के मुरमा खुर्द पंचायत अंतर्गत मलवरिया गांव स्थित देवी मंदिर का द्वितीय स्थापना दिवस नौ अप्रैल को मनाने का निर्णय लिया गया है। पूर्व जिला पार्षद मनोज कुमार सिंह ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह मनाने की तैयारी को लेकर कमेटी का भी गठन कर लिया गया है। धार्मिक अनुष्ठान का समापन के उपरांत नौ अप्रैल की रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम चैता दोगोला का भी आयोजन कराने की योजना है। चर्चित व्यास सुदर्शन यादव व बिहार के ही चर्चित लोक गायक सिरजानंद पांडेय के बीच चैता गायन मुकाबला होगा। संरक्षक ललन सिंह के नेतृत्व में गठित आयोजन समिति में छठु पासवान, श्याम नारायण सिंह, साहिल सिंह, बैजनाथ सिंह, राजमणि सिंह आदि को रखा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.