मलय नहर के जीर्णोद्धार एवं पुनर्निर्माण को मिली प्रशासनिक स्वीकृति
पलामू, सितम्बर 3 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू संसदीय क्षेत्र के किसानों के लिए सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। मलय जलाशय योजना के मुख्य नहर, क्रॉस ड्रेनेज तथा विभिन्न सिंचाई संरचनाओं के जीर्णोद्धार एवं पुनर्निर्माण के लिए झारखंड सरकार के जल संसाधन विभाग ने 2 करोड़ 73 लाख 90 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने बताया कि उन्होंने जल संसाधन विभाग के सचिव प्रशांत कुमार को पत्र लिखकर तथा व्यक्तिगत मुलाकात कर मलय जलाशय योजना की जर्जर संरचनाओं की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण का अनुरोध किया था। स्वीकृति मिलने के बाद अब जल्द ही निविदा प्रकाशित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.