बिहारशरीफ, अप्रैल 10 -- मलमास मेला 2026 की बंदोबस्ती पर सवाल, जांच की उठी आवाज 17 मई से 15 जून तक लगेगा राजगीर में मलमास मेला, एसडीओ ने दिया जांच का आदेश राजगीर, निज संवाददाता। राजगीर में 17 मई से 15 जून तक लगने वाला की बंदोबस्ती प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। कायतकर्ता चंद्रकांत ने प्रधान सचिव, आयुक्त, डीएम, एडीएम, एसडीओ व डीएसपी को आवेदन देकर कहा है कि 6 अप्रैल को मेले की मात्र दो लाख 16 हजार रुपये के अंतर से बंदोबस्ती कर दी गई। जबकि पूर्व के वर्षों में इसी मेला से सरकार को कहीं अधिक राजस्व प्राप्त हुआ था। वर्ष 2023-24 में हुए डाक से लगभग चार करोड़ रुपये अधिक की आय होने का हवाला दिया गया है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि मेला क्षेत्र में विभिन्न दुकानों, जलपान, थिएटर, सर्कस और होटल आदि के लिए निर्धारित दरों में भी अनियमि...