बिहारशरीफ, मई 18 -- राजगीर, निज प्रतिनिधि। मलमास मेला के पहले दिन संध्या में कला एंव सांस्कृतिक विभाग की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्थानीय कलाकारों ने कार्यक्रम में समा बांध दिया। कला एवं संस्कृति विभाग पदाधकिारी शालीनी प्रकाश ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरे माह में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर कलाकारों की प्रतिभा को निखारना है जो क्षेत्रीय संस्कृति एवं लोकगीत एवं लोक नृत्य धीरे-धीरे हमारे क्षेत्र से समाप्ति होते जा रही है उसे जीवंत रखना है। छपरा, नालंदा, पटना जिला के कलाकारों द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के बाद सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- मलमास मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने बांधा समा यह भी पढ़ें- पेनादा में ...