मलमास मेला क्षेत्र में मिला बुजुर्ग का शव
बिहारशरीफ, जून 5 -- राजगीर, निज संवाददाता। मलमास मेला क्षेत्र में ब्रह्मकुंड निकास मार्ग के पास पांडु पोखर सुधा डेयरी स्टॉल के पास शुक्रवार की सुबह बुजुर्ग का शव बरामद किया गया। पहले तो उनकी पहचान नहीं हो पायी। उनके पास से एक प्लास्टिक का थैला मिला। इसमें नकद रुपये, सिंदूर, पूजा सामाग्री व रोड़ी मिली है। बाद में उनकी पहचान रहुई थाना क्षेत्र के इतासंग गांव निवासी 65 वर्षीय उपेन्द्र गिरी के रूप में की गयी। बरामद सामान को देखकर पुलिस ने आशंका जतायी थी कि वे श्रद्धालुओं को चंदन-टीका लगाने का काम कर रहे थे। हालांकि, परिजनों का कहना है कि पांच दिन पहले वे पूजा-पाठ करने के लिए राजगीर गये थे। यह भी पढ़ें- खंधा में मिला बुजुर्ग का शव शुक्रवार की सुबह अस्पताल के एक कर्मी ने उन्हें पहचान लिया और परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। उनकी मौत कैसे हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.