बिहारशरीफ, अप्रैल 28 -- राजगीर नगर प्रशासन अतिक्रमण हटाने के लिए कर रहा माइकिंग राजगीर, निज संवाददाता। मलमास मेला को लेकर शहर में फिर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की तैयारी चल रही है। नगर परिषद की ओर से माइकिंग कराकर लोगों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी जा रही है। एसडीओ ने मेले से पहले सड़कों और सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश जारी किये हैं। विशेष रूप से मेला सैरात की भूमि, कुंड क्षेत्र, बस स्टैंड, मुख्य बाजार और मंदिरों के आसपास अतिक्रमण हटाने पर जोर दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा बार-बार अभियान चलाए जाने के बावजूद इसका स्थायी समाधान नहीं निकल रहा है। अतिक्रमण हटाने के एक-दो दिनों बाद दुकानदार फिर से सड़कों पर अपनी दुकानें सजा लेते हैं। इधर, दुकानदारों का तर्क है कि रोजी-रोटी के लिए वे सड़क कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.