बिहारशरीफ, अप्रैल 18 -- डीएम ने की मलमास मेला की तैयारी की समीक्षा बह्मकुंड व मंदिर का रंग-रोगन कराने का दिया आदेश फोटो : डीएम मिटिंग 01 : कलेक्ट्रेट में शनिवार को पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम कुंदन कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम कुंदन कुमार ने कलेक्ट्रेट में शनिवार को पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। मलमास मेला में अब तक की गयी तैयारियों की समीक्षा की। ब्रह्मकुंड परिसर में स्थित मंदिर व पवित्र कुंड के रंग-रोगन, मरम्मत व समग्र सौंदर्यीकरण कराने का आदेश दिया। ब्रह्मकुंड परिसर को श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक, स्वच्छ बनाने के साथ भीड़ नियंत्रण का पुख्ता इंतजाम करने का आदेश दिया। यह भी पढ़ें- नैमिषारण्य धाम का 100 करोड़ से कायाकल्प होगा; रम्पा महल बनेगा सीतापुर की पहचान, घाट निर्माण पर भी मुहर ...