मुंगेर, मई 20 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। हवेली खड़गपुर अनुमंडल स्थित प्रसिद्ध ऋषिकुंड में मलमास मेला को लेकर श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। पवित्र कुंड में स्नान और पूजा-अर्चना के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मेला में भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी व अन्य वरीय अधिकारियों के निर्देश पर सभी व्यवस्थाएं धरातल पर उतरने लगी हैं। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर डीएम ने कमरांय से संग्रामपुर तक के 25 किलोमीटर कांवरिया पथ का लिया जायजाश्रद्धालुओं के लिए की गई ये खास व्यवस्था: मेला परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अस्थाई शेड का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि धूप और बारिश से उन्हें राहत मिल सके। महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त संख्या में अस्थाई शौचालय...