मलमास मेला: राजगीर में 22 कोटि देवी-देवता का निवास, होगा शाही स्नान; रोज 5 लाख भक्त आएंगे
नालंदा, मई 17 -- मलमास मेला:अनादि काल से चली आ रही परंपरा का निर्वहन करते हुए पौराणिक नगरी राजगीर एक बार फिर आस्था के महाकुंभ के लिए सज-धजकर तैयार है। रविवार 17 मई की सुबह वैदिक मंत्रोच्चार, तीर्थ पूजन और देवी-देवताओं के आह्वान के साथ विश्व प्रसिद्ध मलमास मेला (पुरुषोत्तम मास) का शंखनाद हो जाएगा। मान्यता है कि इसके साथ ही सनातन धर्म के 33 कोटि देवी-देवता एक माह के लिए राजगीर में वास करने आ जाएंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस ऐतिहासिक मेले का उद्घाटन करेंगे। खास यह कि 15 जून तक चलने वाले इस मेले के दौरान राजगीर को छोड़कर अन्य किसी भी स्थान पर मांगलिक व शुभ कार्य वर्जित रहेंगे। श्रीराजगृह तीर्थ रक्षार्थ पंडा समिति के सचिव विकास उपाध्याय ने बताया कि परम पूज्य गुरुदेव संत शिरोमणि करपात्री अग्नहोत्री परमहंस स्वामी चिदात्मन जी महाराज सुबह 9: 00 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.