मलमास माह के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़े भक्त
गोरखपुर, मई 26 -- गोरखपुर। मलमास के दूसरे सोमवार को शहर और आसपास के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भगवान के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंचें श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजते रहे। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन और रुद्राभिषेक का आयोजन भी किया गया। शहर के बेतियाहाता हनुमान मंदिर, महादेव झारखंडी मंदिर, बाबा मुक्तेश्वर नाथ मंदिर, दाउदपुर काली मंदिर, बेतियाहाता शिव मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना हुई। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने व्रत रखकर भगवान शिव की आराधना की। मंदिरों के बाहर प्रसाद और पूजन सामग्री की दुकानों पर भी दिनभर चहल-पहल बनी रही। यह भी पढ़ें- भगवान शिव का किया गंगा जल से अभिषेक विष्णु मंदिर असुरन चौक के पुजारी विका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.