कुशीनगर, जून 19 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। मलमास की समाप्ति के साथ ही लग्न की आहट ने बाजारों में नई रौनक लौटा दी है। सोमवार को मलमास समाप्त होने के बाद शादी-विवाह के सीजन की शुरुआत की तैयारियां तेज हो गई हैं। पिछले एक माह से अपेक्षाकृत सुस्त पड़े बाजारों में अब ग्राहकों की भीड़ दिखाई देने लगी है। फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, कपड़े, रेडीमेड परिधान, बर्तन, स्वर्ण आभूषण, रजाई-गद्दा तथा वैवाहिक सामग्री की दुकानों पर खरीददारों की अच्छी-खासी चहल-पहल देखी जा रही है। यह भी पढ़ें- महंगाई के बीच बजेगी शहनाई, आज से सहालग शुरूबाजार में तेजी भीषण गर्मी के कारण मई और जून के शुरुआती दिनों में बाजारों में अपेक्षाकृत सन्नाटा पसरा हुआ था, लेकिन लग्न शुरू होने की आहट के साथ ही व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आ गई है। दुकानदारों का कहना है कि मलमास के दौरान...