मलमास के दूसरे सोमवार को कड़ा धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
कौशाम्बी, जून 1 -- पुरुषोत्तम मास के दूसरे सोमवार को शक्तिपीठ कड़ा धाम में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भगवान शिव की अर्धांगिनी माता पार्वती के स्वरूप में मां शीतला के दर्शन-पूजन के लिए भोर से ही हजारों श्रद्धालु कड़ा धाम क्षेत्र पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने धाम के हनुमान घाट, कुबरी घाट, कालेश्वर घाट समेत विभिन्न गंगा घाटों पर पहुंचकर मोक्षदायिनी मां गंगा के पावन जल में स्नान किया तथा भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर गंगा पूजन करते हुए मां शीतला की दरबार में माथा टेका। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने घाटों पर पुरोहितों व असहायों को दान-दक्षिणा दी और गंगाजल लेकर आसपास के शिव मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके बाद श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए मां शीतला मंदिर पहुंचे, जहां लंबी कतार में लगकर भक्तों ने मां के दिव्य स्वरूप के दर्शन किए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.