सुल्तानपुर, जून 15 -- लंभुआ। मलमास के आखिरी सोमवार को क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रातः काल से ही श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। दिनभर मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा। लंभुआ क्षेत्र के प्रसिद्ध बाबा जनवारी नाथ धाम में श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ देखने को मिली। मंदिर के पुजारी लाल बाबा गिरी ने बताया कि सोमवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं का आगमन सुबह चार बजे से ही शुरू हो गया था, जो देर शाम तक जारी रहा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। यह भी पढ़ें- बांका : बांका : सोमवारी अमावस्या को लेकर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र...