गुड़गांव, फरवरी 23 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। शीतला कॉलोनी में मलबे से भरे ट्रैक्टर को रोकने पर नगर निगम कर्मचारी के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर थाना सेक्टर-पांच में मामला दर्ज हुआ है। फर्रुखनगर के गांव जोनियावास निवसी अमित ने पुलिस को बताया कि वह नगर निगम की एसएसएफ टीम में क्लर्क है। स्वच्छ भारत अभियान को सख्ती से लागू करने की ड्यूटी नगर निगम की तरफ से उसकी लगाई हुई है। 19 फरवरी को वह अपनी टीम के साथ गश्त पर था। शीतला कॉलोनी में मलबे से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली देखी। ट्राली से मलबा सड़क पर गिर रहा था। ट्राली को ढका हुआ नहीं था। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक और मालिक की जानकारी लेने के बाद इस ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। उसके साथ टीम में नरेंद्र कुमार, राकेश और सचिन थे। ट्रैक्टर जब्त करने के बाद अमित उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.