मलबे से बन गया बांध, अचानक बाढ़ आने का नेपाल पर एक और खतरा; एक्सपर्ट की चेतावनी ने डराया
नई दिल्ली, अगस्त 28 -- नेपाल में दोबारा अचानक बाढ़ आने का खतरा मंडरा रहा है क्योंकि जिस हिमस्खलन से संभवत: यह बाढ़ आई थी, उसका मलबा नदियों के संगम पर जमा हो रहा है, जिससे एक अस्थायी बांध बन रहा है। आईसीआईएमओडी में वरिष्ठ क्रायोस्फीयर एक्सपर्ट मोहम्मद फारूक आजम ने ये डराने वाली चेतावनी दी है। 'क्रायोस्फीयर' शब्द पृथ्वी की सतह के उन हिस्सों के लिए इस्तेमाल किया जाता है जो बर्फ से ढके होते हैं। शुक्रवार तक, नेपाल और तिब्बत में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या 470 से ज्यादा हो गई है, और लगभग 1,000 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। काठमांडू के नजदीक स्थित अंतरराष्ट्रीय एकीकृत पर्वतीय विकास केंद्र (आईसीआईएमओडी) के शोधकर्ता इस बात की पड़ताल कर रहे हैं कि क्या ज्यादा ऊंचाई वाली जगह से शुरू हुआ हिमस्खलन अचानक आई बाढ़ का कारण हो सकता है? यह भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.