गोरखपुर, अप्रैल 19 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। गोरखनाथ थाने से हुमायूंपुर चौराहा होते हुए एच एन सिंह चौराहे तक फोरलेन-टू लेन सड़क चौड़ीकरण किया जा रहा। इस कारण हडहवा फाटक मुख्य मार्ग पर मकानों के हो रहे ध्वस्तीकरण के कारण नालों में गिरे मलबे से नालियां जाम है। शनिवार को नगर निगम की जेसीबी और सफाई कर्मचारियों की टीम लेकर पार्षद ऋषि मोहन वर्मा से मुख्य सड़क पर जलभराव और मलबे से जाम पड़ी नालियों की सफाई कराई। हालांकि इस पूरी कवायद का ज्यादा लाभ नहीं मिल सका। प्रभावित लाजपतनगर, हड़हवा फाटक मुख्य रोड, कबीरनगर, कुम्हार टोली टोली, साकेत नगर आदि मोहल्ले के लोगों ने कहा कि लोक निर्माण की उपेक्षा से तमाम स्थानों पर नाली पट गई है। यह भी पढ़ें- महाराज घाट रोड का हथिया नाला वर्षों से निर्माण नहीं, पार्षद ने शाखा से किया संपर्क वहीं, सड़क किनारे रहने ...