कौशाम्बी, सितम्बर 7 -- पिपरी थाने के चिल्ला शहबाजी गांव में 31 अगस्त को हुई भीषण पटाखा फैक्ट्री विस्फोट की घटना के बाद अब मलबे को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। विस्फोट में कई मकान जमींदोज हो गए थे और अब तक बच्चों व महिलाओं समेत 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई घायल अभी भी विभिन्न अस्पतालों में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। हादसे के बाद प्रशासनिक कार्रवाई के तहत ध्वस्त किए गए आरोपियों के मकानों के मलबे में नकदी और कीमती सामान मिलने की चर्चाओं ने लोगों की भीड़ को आकर्षित कर लिया। विस्फोट मामले में पुलिस ने फैक्ट्री संचालक नौशाद अहमद समेत छह लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दूसरी ओर प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने भी कड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को नौशाद अहमद के आलीशान मक...