मलबे में दबे इस शिवमंदिर की तलाश शुरू, देवता ने खुद चुना दिन, चारधाम यात्रा का प्रमुख पड़ाव
नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- मुकुल नौटियाल, उत्तरकाशी पांच अगस्त 2025 को खीरगंगा में आई बाढ़ से धराली स्थित कल्पकेदार मंदिर भी मलबे में दब गया था। मंदिर को मलबे से बाहर निकालने के लिए ग्रामीणों ने नवरात्र के पहले दिन रविवार से पूजन हवन कर खुदाई शुरू कर दी है। धराली आपदा के एक साल पूरे होने पर इसी साल बीते 5अगस्त को ग्रामीणों ने एक पूजा रखी थी। जिस पर ग्रामीणों ने क्षेत्र के आराध्य समेश्वर देवता से कल्पकेदार मंदिर को मलबे से बाहर निकालने का दिन मांगा था। जिस पर देवता समेश्वर ने ग्रामीणों को शारदीय नवरात्र का पहला दिन दिया था। देवता के तय किए गए दिन के अनुसार रविवार को धराली के ग्रामीणों ने कल्पकेदार मंदिर की खुदाई शुरू कर दी है। जबकि इससे पहले जीपीएस के माध्यम से मंदिर के मलबे में दबे होने के स्थान की खोज की गई। इसके बाद विधि-विधान से पूजन हवन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.