गुड़गांव, मई 29 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। गांव बाबूपुर में गुरुग्राम नगर निगम की तरफ से बनाए जा रहे मलबा अपशिष्ट प्रबंधन सेंटर के विरोध दायर याचिका पर शुक्रवार को राष्ट्रीय हरित अधिकारण (एनजीटी) में सुनवाई हुई। एनजीटी ने इस मामले में गुरुग्राम नगर निगम, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से जवाब तलब किया है। इस मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर निर्धारित है। द्वारका एक्सप्रेसवे गुरुग्राम डिवेलपमेंट एसोसिएशन की तरफ से एनजीटी में याचिका दायर की गई है। एनजीटी के समक्ष यश वरमानी, सीमा नैन और सृष्टि सिंह ने कहा कि इस सेंटर रिहायशी क्षेत्र में बनाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- बंधवाड़ी में कूड़ा निस्तारण का 61.11 फीसदी खर्च देगी केंद्र सरकार इसकी वजह से प्रदूषणस्तर बढ़ेगा। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने बताया कि यदि नगर ...