मलबा फैले होने से अधिवक्ताओं को परेशानी
जौनपुर, मई 21 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। कई माह पूर्व तहसील परिसर में पुराना भवन गिरने के बाद काफी मलवा अभी भी तहसील परिसर में रास्ते में पड़ा है। जिसके कारण अधिवक्ताओं को कोर्ट और अपने चैंबर तक आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कारण तहसील अधिवक्ता नाराज हैं। अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल कई बार पूर्व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ से शिकायत भी किया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। नव नियुक्त उपजिलाधिकारी योगिता सिंह के कार्यभार ग्रहण करते ही रास्ते से मलवा हटवाकर सड़क मरम्मत कराने की मांग एक बार फिर उठी तो उपजिलाधिकारी ने तत्काल तहसीलदार रवि रंजन कश्यप को नगर पंचायत से तहसील परिसर में सड़क निर्माण कराने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- तहसील भवन में गंदगी का अंबार, अधिवक्ताओं ने उठाई सफाई की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.