गुड़गांव, फरवरी 22 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। गुरुग्राम नगर निगम की तरफ सेक्टर-103 और सेक्टर-106 में प्रस्तावित मलबा निस्तारण संयंत्र के निर्माण के विरोध में द्वारका एक्सप्रेसवे गुरुग्राम डेवलपमेंट एसोसिएशन के बैनर तले विरोध प्रदर्शन हुआ। लोगों ने बैनर लेकर नगर निगम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि वे रिहायशी इलाके में इस संयंत्र को नहीं लगने देंगे। सुबह साढ़े 11 बजे द्वारका एक्सप्रेसवे और ऊपरी द्वारका एक्सप्रेसवे पर पड़ने वाली रिहायशी सोसाइटियों के निवासी सेक्टर-106 स्थित गोदरेज मेरीडियन सोसाइटी के समीप निर्माणाधीन मलबा निस्तारण संयंत्र की साइट पर एकत्रित हो गए। गांव दौलताबाद और गांव बाबूपुर से लोगों ने इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रहे एसोसिएशन के संयोजक सन्नी दौलताबाद ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.