गुड़गांव, जून 21 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। मिलेनियम सिटी में रोजाना निकलने वाले 1500 टन मलबा निस्तारण के लिए नए निस्तारण प्लांट लगाया जाएगा। इसको लेकर नगर निगम ने छह गांव में जमीन की तालाश शुरू कर दी है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने निगम को दिसंबर तक नया प्लांट शुरू करने के निर्देश दिए हैं। फरवरी 2027 तक निगम को शहर लगे सभी मलबे के ढेरों को समाप्त करना है। इसी को लेकर निगम ने अब अपनी कार्य योजना तैयार कर ली है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान में बसई स्थित मुख्य संयंत्र की क्षमता 1200 टन प्रतिदिन है, लेकिन इसके बाद भी यहां तय लक्ष्य के अनुसार मलबे का निस्तारण नहीं हो रहा है। इस कारण वहां मलबे का एक विशाल पहाड़ खड़ा हो गया है। इस गंभीर समस्या को देखते हुए पूरे शहर के कचरा कलेक्शन और प्रोसेसिंग के बुनियादी ढांचे को अपग...